बुलंदशहर में बड़ा फेरबदल, विकास प्राधिकरण के सचिव और एडीएम बदले, 11 अफसरों का तबादला

UP PCS Transfers : बुलंदशहर में बड़ा फेरबदल, विकास प्राधिकरण के सचिव और एडीएम बदले, 11 अफसरों का तबादला

बुलंदशहर में बड़ा फेरबदल, विकास प्राधिकरण के सचिव और एडीएम बदले, 11 अफसरों का तबादला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow News : मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिनमें 11 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। पीसीएस अफसरों के तबादलों में सबसे ज्यादा बुलंदशहर जिला प्रभावित हुआ है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के सचिव और अपर जिलाधिकारी नए अफसर भेजे गए हैं।

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले
लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरपाल सिंह का तबादला चित्रकूट धाम में किया गया है। उन्हें चित्रकूट धाम मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। मथुरा के उपजिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह का तबादला खुर्जा-बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में बतौर सचिव किया गया है। लखनऊ में उप आवास आयुक्त नीलम को नेडा का सचिव बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार को आगरा मंडल का अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। भदोही की उपजिलाधिकारी प्रियंका का तबादला पिछली सूची में अंबेडकरनगर में बतौर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) किया गया था। संशोधित आदेश के तहत उन्हें बुलंदशहर की अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। 

कई एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एडिशनल कमिश्नर बदले
इसी तरह लखनऊ के उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी का तबादला झांसी नगर मजिस्ट्रेट के रूप में किया गया था। अब उनका तबादला आदेश संशोधित करते हुए सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी नियुक्त किया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी राजीव कुमार राय का स्थानांतरण झांसी नगर मजिस्ट्रेट के तौर पर कर दिया गया है। बदायूं के नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार द्वितीय को लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) बनाकर भेजा गया है। शामली के उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह का तबादला बदायूं नगर मजिस्ट्रेट के पद पर किया गया है।

शुभि काकन उप आवास आयुक्त बनाई गईं
लखनऊ की उपजिलाधिकारी शुभि काकन को लखनऊ आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.