बाइक सवार बदमाशों ने महिला पत्रकार को बनाया शिकार, वारदात का विरोध करने पर चलती स्कूटी से दिया धक्का

मथुरा : बाइक सवार बदमाशों ने महिला पत्रकार को बनाया शिकार, वारदात का विरोध करने पर चलती स्कूटी से दिया धक्का

बाइक सवार बदमाशों ने महिला पत्रकार को बनाया शिकार, वारदात का विरोध करने पर चलती स्कूटी से दिया धक्का

Google Image | घायल महिला पत्रकार

Mathura : शहर में लूट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक घटना मथुरा के थाना हाईवे के पास देखने को मिली है। बच्चों को दवाई दिलाकर घर जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चलती स्कूटी से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विरोध करने पर महिला पत्रकार को चलती स्कूटी से दिया धक्का 
शहर के पॉश इलाके में मीरा शर्मा अपने पति के साथ रहती हैं। मीरा शर्मा एक पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि वह निजी चिकित्सालय से बच्चों को दवाई दिला कर स्कूटी पर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह थाना हाई वे क्षेत्र के पास पहुंची, पीछे से बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चैन लूट ली। महिला ने विरोध करते हुए बदमाश को हाथ मारा तो आरोपियों ने वापस महिला को चलती स्कूटी से धक्का दे दिया। 

स्कूटी से गिरने पर घायल हुई महिला पत्रकार 
पीड़ित महिला चलती स्कूटी से नीचे गिर गई। इस दौरान वह काफी घायल हो गई। पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित दंपति से मामले की जानकारी ली। 

पुलिस का बयान 
अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.