आजम के गढ़ रामपुर पर चला बाबा का बुलडोजर, भाजपा ने समाजवादी पार्टी को हराया

BIG BREAKING : आजम के गढ़ रामपुर पर चला बाबा का बुलडोजर, भाजपा ने समाजवादी पार्टी को हराया

आजम के गढ़ रामपुर पर चला बाबा का बुलडोजर, भाजपा ने समाजवादी पार्टी को हराया

Google Image | घनश्याम सिंह लोधी

Rampur News : उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रामपुर जिला प्रशासन के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं। यह बड़ा उलटफेर है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर में कामयाबी हासिल की है। रामपुर को समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मोहम्मद आजम खान का गढ़ माना जाता है। हालांकि, दूसरी ओर सपा उम्मीदवार मोहम्मद आसिम राजा ने कहा है कि उनके पास जीत का आंकड़ा है। उन्हें नहीं मालूम कि रामपुर जिला प्रशासन कैसे भाजपा को विजयी बता रहा है।

भाजपा को 37,997 वोटों से जीत मिली
रामपुर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने 37,997 वोटों से जीत हासिल की है। रामपुर में जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई है। मिठाइयां और लड्डू बांटे जा रहे हैं। जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद घनश्याम लोधी ने कहा, "जनता ने मुझे स्वीकार कर लिया है। मुझे जीत हासिल हुई है। मैं जनता के साथ रहूंगा और 2024 के लिए तैयारी करूंगा।" मतगणना में गड़बड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। गड़बड़ आदमी को सबकुछ गड़बड़ी दिखाई देती है। वह पहले बेईमानी करके जीत रहे हैं तो इसलिए हर चुनाव में उन्हें बेईमानी नजर आती है।

आजमगढ़ में भी बढ़त बनाए हुए हैं भारतीय जनता पार्टी
दूसरी ओर आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ बढ़त बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव लगातार पिछड़ रहे हैं। यहां भी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आजमगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2 लोकसभा सीटों रामपुर और आजमगढ़ के लिए उपचुनाव करवाया गया है। यह दोनों सीट समाजवादी पार्टी के खाते में थीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से और मोहम्मद आजम खान ने रामपुर से इस्तीफा दिया था। दोनों नेता विधानसभा चुनाव जीतकर यूपी असेंबली पहुंचे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.