वेस्ट यूपी समेत इन क्षेत्रीय अध्यक्ष को विधान परिषद भेजने की तैयारी में भाजपा, 22 नेताओं में लगी रेस

UP MLC Election : वेस्ट यूपी समेत इन क्षेत्रीय अध्यक्ष को विधान परिषद भेजने की तैयारी में भाजपा, 22 नेताओं में लगी रेस

वेस्ट यूपी समेत इन क्षेत्रीय अध्यक्ष को विधान परिषद भेजने की तैयारी में भाजपा, 22 नेताओं में लगी रेस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

West Uttar Pradesh/Noida : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी विचार कर रही है। इस समय 22 नेताओं में रेस लगी हुई है। जिनमें वेस्ट यूपी समेत काफी क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए 6 सीटों पर मनोनीत कोटे से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्तर पर मंथन शुरू हो चुका है। इस मनोनीत कोटे से 6 सीटों के लिए 22 नामों की चर्चा जोरों से चल रही है।

6 नाम रेस में सबसे आगे
पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने बिना नाम लिखे जाने की शर्त पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटों के लिए 22 नामों की लिस्ट तैयार कर ली है। इस लिस्ट को दिल्ली में होने वाली हाई लेवल बैठक में रखा जाएगा। बहुत ही जल्द यह लिस्ट दिल्ली भेजी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जरिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को नाम भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों को विधान परिषद में भेजने की तैयारी कर रही है। जिनमें 6 नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

अभी दिल्ली में फंसा पेंच
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में 5 क्षेत्रीय अध्यक्षों में से 2 को एमएलसी बनाकर विधान परिषद भेजा जाएगा। इनमें वेस्ट यूपी समेत काफी क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम शामिल है। पार्टी का मानना है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जिन लोगों ने जी जान से मेहनत की है, उनको आगे बढ़ाया जाए। हालांकि, लिस्ट का पेंच अभी दिल्ली में फंसा हुआ है। उसके बाद ही लखनऊ स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.