रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने इस समिति का अध्यक्ष बनाया

लोकसभा चुनाव 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने इस समिति का अध्यक्ष बनाया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने इस समिति का अध्यक्ष बनाया

Tricity Today | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Lucknow News : भारत के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले काफी बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने "घोषणा पत्र समिति" की घोषणा कर दी है। इस समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह बने हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे नेता शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए हैं।

इन सीएम को मिली जिम्मेदारी
भाजपा के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय शामिल हैं। इसके अलावा वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी के नाम भी इस लिस्ट में हैं।

इन दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल 
बीजेपी की "चुनाव घोषणा-पत्र समिति" में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, रविशंकर प्रसाद, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी और तारीक मंसूर आदि शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.