ओम भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम है, मुस्लिमों ने ओम का आमीन बना दिया 

बागपत में बोले भाजपा सांसद : ओम भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम है, मुस्लिमों ने ओम का आमीन बना दिया 

 ओम भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम है, मुस्लिमों ने ओम का आमीन बना दिया 

Google Image | MP Satyapal Singh

Baghpat News : भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह लुहारी गांव में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। वेद और देश की संस्कति पर सांसद ने कहा कि बाहर से मुस्लिम और दूसरे लोग आए तो उन्होंने हमारी किताबों को जला दिया। ओम भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम है। मुस्लिमों ने ओम का आमीन बना दिया। उन्होंने पंडित और ब्राह्मणों को देश की संस्कृति बचाने वाला बताया।

हर धर्म हैं ओम
लुहारी गांव में मंगलवार को आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में सांसद डा. सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पंडित और ब्राह्मणों ने तपस्या कर देश की संस्कृति को बचाए रखा, लेकिन बाहर के जो मुस्लिम और दूसरे लोग आए, उन्होंने हमारी किताबों को जला दिया। उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि ब्राह्मणों ने ही कंठस्थ करके रखा है। सांसद ने कहा कि ओम केवल हिंदुओं और आर्यों में नहीं है, बल्कि दुनिया में जितने धर्म हैं, सभी में ओम हैं। ईसाई आए तो उन्होंने ओम का अमीन बना दिया और मुसलमान आए उन्होंने ओम का आमीन बना दिया। हमारे सिखों, बौद्धों और जैनों में, सब जगह ओम हैं। इसलिए भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम ओम है।

राष्ट्रपति और पीएम भी हाथों में वेद लेकर लें शपथ
भाजपा नेता ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जब पद की शपथ लेते हैं तो बाइबल पढ़ते हैं। वह उस दिन को देखना चाहते हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जब अपने पद की शपथ लें तो उनके हाथों में वेद हों। इस देश के अंदर जब तक वेदों का प्रचार और प्रसार चला रहा, तब तक यह देश दुनिया का विश्वगुरु रहा। यह भी कहा कि भाजपा देश को ऐसा सक्षम और शक्तिशाली देश बनाना चाहती है, जिसमें गंदगी, गरीबी, जातिवाद और संप्रदायवाद खत्म हो जाए। हम सब लोग मिलकर ऐसा देश बना सकें, जिसके सामने दुनिया के देश झुक जाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.