जेपी नड्डा समेत 11 भाजपा मुख्यमंत्रियों ने किए रामलला के दर्शन किए

Uttar Pradesh : जेपी नड्डा समेत 11 भाजपा मुख्यमंत्रियों ने किए रामलला के दर्शन किए

जेपी नड्डा समेत 11 भाजपा मुख्यमंत्रियों ने किए रामलला के दर्शन किए

Tricity Today | अयोध्या में रामलला के दर्शन

Prayagraj : काशी के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और दो राज्यों के उप मुख्यमंत्री उनके परिवार रामलला दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि दिल की तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत हर्ष की बात है कि करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हो रहा है। वहां पर सभी लोगों ने अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना की।
 
अयोध्या पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने सरजू घाट पर पूजा-अर्चना किया और फिर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे। यहां सभी मुख्यमंत्री भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रहे इसके बाद उन्होंने रामलला मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश, एन. बिरेन सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर, बिपलव कुमार देव मुख्यमंत्री त्रिपुरा, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री गोवा, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री गुजरात, हिमंत बिस्वसरमा मुख्यमंत्री आसाम, रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार, तारकेश्वर प्रसाद उप मुख्यमंत्री बिहार, चोना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश, जेपी नड्डा अध्यक्ष भाजपा, अमित कुमार, धर्मेश कुमार, विनय सहस्रबुद्धे सांसद, राज्यसभा ने किया सरयू में दर्शन पूजन के बाद मां सरजू जी की आरती की। यहां से ये सभी नेता हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ में भाजपा शासित राज्यों के सीएम अयोध्या पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बनें। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। सनातन संस्कृति में विश्व भर में फैले श्रद्धालुओं का प्रभु श्री राम की जन्मभूमि से विशेष लगाव रहा है प्रभु श्री रामलला के मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम अयोध्या में रामलला के दर्शन करना चाहते थे, हम बन रहे भव्य राम मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय समय पर मिलते रहते हैं चूंकि सभी काशी में आए थे तो वह सभी साथ में रामलला के भी दर्शन करना चाहते थे। राम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के बाद से ही विशिष्ट हस्तियों का अयोध्या आना जारी है। इसी वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी रामलला का दर्शन किया था। 

अयोध्या में भाजपा नेताओं के अब तक के सबसे बड़े कुंभ में सिर्फ 12 राज्यों के मुख्यमंत्रीगण व उनके परिवार शामिल होंगे, बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे हैं। यह पहली बार है कि इतने राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ रामलला का दर्शन करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राज्य के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्या भी आ रहे हैं। वहां पर सभी रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी व सरयू तट पर दर्शन-पूजन करेंगे। हवाई पट्टी, होटल पंचशील, सरयू आरती स्थल व हनुमानगढ़ी पर भाजपा नेता जेपी नड्डा व मुख्यमंत्रियों का स्वागत करेंगे। 

राम जन्मभूमि परिसर में ही भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्रीगण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व अन्य सदस्यों से मुलाकात करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी सीएम और डिप्टी सीएम पहले हनुमानगढ़ी दर्शन करने गए और फिर रामलला की पूजा की। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की अलौकिक छवि के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते रहें, ऐसी कामना है। राम जन्मभूमि परिसर में इन सभी नेताओं को वह जगह भी दिखाई जाएगी जहां मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद अपने राज्यों को वापस लौट जाएंगे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.