कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुरू होगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, पहले दिन स्वतंत्र देव सिंह सहित ये मंत्री करेंगे शिरकत

चित्रकूट : कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुरू होगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, पहले दिन स्वतंत्र देव सिंह सहित ये मंत्री करेंगे शिरकत

कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुरू होगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, पहले दिन स्वतंत्र देव सिंह सहित ये मंत्री करेंगे शिरकत

Tricity Today | भाजपा का प्रशिक्षण शिविर

Chitrakoot : जनपद में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। शहर के बिंदीराम होटल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 10:00 बजे से इस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम में भाग लेने वाले नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। बिंदीराम होटल में साज सज्जा की व्यवस्था की गई है। आने वाले लोगों के स्वागत का इंतजाम किया गया है। 

पहले दिन स्वतंत्र देव सिंह सहित ये मंत्री करेंगे शिरकत
यह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में आज पहले दिन संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सहित तमाम राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व उत्तर प्रदेश में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

मौके पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
फिलहाल, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। होटल के अंदर आने वाले लोगों की विधवत चेकिंग की जा रही है। जिनका सूची में नाम है उन्हीं को होटल के अंदर एंट्री दी जा रही है। करीब 200 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। जो 3 दिनों तक चलने वाले या प्रशिक्षण बढ़ते हुए कार्यक्रम में यह लोग भाग लेंगे कार्यक्रम स्थल पर मीडिया का भी प्रवेश वर्जित किया गया है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो उसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम में 15 बिंदुओं पर चर्चा होगी। सरकार और संगठन में समन्वय बनाने के लिए चर्चा होगी। इसके साथ ही होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की रूपरेखा भी इसी प्रशिक्षण वर्ष और कार्यक्रम में तय की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.