वेस्ट यूपी से शुरू होगा भाजपा का 'विजय अभियान', 23 अगस्त को जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

BIG BREAKING : वेस्ट यूपी से शुरू होगा भाजपा का 'विजय अभियान', 23 अगस्त को जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

वेस्ट यूपी से शुरू होगा भाजपा का 'विजय अभियान', 23 अगस्त को जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

Tricity Today | जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस यह है। प्रदेश में भाजपा 'बूथ विजय अभियान' की शुरुआत 23 अगस्त से करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान की शुरुआत वेस्ट यूपी के किसी जिले से करेंगे। उस दिन नड्डा प्रदेश के 27,700 शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार की देर शाम वेस्ट यूपी भाजपा के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दी है।

मोहित बेनीवाल ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों, कार्यसमिति के सदस्यों, क्षेत्र के सभी 19 जिला-महानगर अध्यक्ष और पार्टी के सभी सातों मोर्चा अध्यक्षों की संयुक्त बैठक की। प्रदेश में 10 अगस्त से 20 अगस्त के बीच विधानसभा क्षेत्रों की बैठक होंगी। 23 अगस्त से 7 सितंबर तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। 10 सितंबर तक बूथ प्रमुखों की सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजनी होगी। 15 से 20 सितंबर के बीच पन्ना प्रमुखों का चयन किया जाएगा।

मोहित बेनीवाल ने बताया कि एक पन्ने पर 60 वोटरों के नाम होते हैं। इन्हीं वोटरों में से पार्टी की विचारधारा से जुड़े एक व्यक्ति को पन्ना प्रमुख बनाया जाता है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश में भाजपा 'बूथ विजय अभियान' की शुरुआत वेस्ट यूपी से करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान की शुरुआत पश्चिम के किसी जिले में करेंगे। हालांकि अभी तक स्थान का चयन नहीं किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.