केंद्रीय मंत्रियों के सहारे जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा, 120 विधानसभाओं में निकलेगी आशीर्वाद यात्रा

UP NEWS : केंद्रीय मंत्रियों के सहारे जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा, 120 विधानसभाओं में निकलेगी आशीर्वाद यात्रा

केंद्रीय मंत्रियों के सहारे जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा, 120 विधानसभाओं में निकलेगी आशीर्वाद यात्रा

Google Image | Symbolic Photo

यूपी के सात सांसद केंद्रीय मंत्री की हैसियत से जनता का आशीष हासिल करने के लिए राज्य के अलग-अलग जगहों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत आज यानी 16 अगस्त से प्रारंभ हो गयी है। जिसका समापन 20 अगस्त को होगा। सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मोहान से इस यात्रा का शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए सीतापुर में समाप्त होगी। 

अजय मिश्रा भी 16 की सुबह चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचें और उसके बाद संडीला हरदोई से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा का आरंभ करने के लिए निकल गए। उनकी यात्रा हरदोई, लखीमपुर, बहराइच, गोंडा, अयोध्या होते हुए 19 अगस्त को अंबेडकर नगर में खत्म होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 18 को प्रयागराज से अपनी यात्रा शुरू करेंगी जिसका समापन 19 अगस्त को मीरजापुर में होगा। पंकज चौधरी भी 16 की ही सुबह लखनऊ पहुचे और बाराबंकी अयोध्या होते हुए बस्ती पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा बस्ती,सिद्धार्थनगर होते हुए 18 अगस्त को महराजगंज में समाप्त होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को वृंदावन मथुरा से प्रारंभ होगी। यात्रा मथुरा जिला व महानगर की कुछ विधानसभाओं से होते हुए आगरा जिला व महानगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर होते हुए 19 को बदायूं में समाप्त होगी। एसपी सिंह बघेल की यात्रा 16 को मध्य प्रदेश के दतिया, ग्वालियर, 17 को राजस्थान के धौलपुर,18 से 20 तक प्रदेश के फीरोजाबाद, मथुरा और आगरा में निकलेगी। भानु प्रताप वर्मा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए 17 को ललितपुर से यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी यात्रा झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट होते हुए 19 को फतेहपुर में समाप्त होगी।

माना जा रहा है कि बीजेपी इस यात्रा के जरिये केंद्रीय मंत्री परोक्ष रूप से यह संदेश भी देंगे कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री का ओहदा देकर उनकी बिरादरी को महत्व देने के साथ उसका सम्मान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में प्रदेश के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के तीन-तीन और एक ब्राह्मण सांसद को राज्य मंत्री बनाया गया है। जन आशीर्वाद यात्राएं प्रदेश के लगभग तीन दर्जन लोकसभा और 120 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत सभाएं होंगी और कई जगहों पर जनसभाएं भी होंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.