भाजपा 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की करेगी शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे जीत का मंत्र

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की करेगी शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे जीत का मंत्र

भाजपा 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की करेगी शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे जीत का मंत्र

Google Image | सीएम योगी एंव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2022 का विधानसभा चुनाव कितना दिलचस्प होगा। भाजपा बूथ स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के 27 हज़ार से अधिक शक्ति केंद्रों को संबोधित कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। बता दे की बीजेपी का यह कार्यक्रम 27 अगस्त को प्रस्तावित था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा किए गए कामों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही लोगों को मतदान के लिए बूथ तक लाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। वहीं, अभियान की शुरुआत के मौके पर प्रदेश के सभी शक्ति केद्रों पर उस इलाके के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

सभी दल जनता से संवाद करने में जुटे
यूपी का विधानसभा चुनाव इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सभी पार्टियों के द्वारा तमाम तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है फिर बात चाहे बीएसपी की हो य समाजवादी पार्टी की य फिर किसी अन्य दल की वह पूरी तरह से इस चुनाव में अपनी ताकत को दिखाने में लगी हुई है। चुनाव में बेहतर परिणाम आए इसके लिए सभी दल जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि चुनाव जनता को अपनी तरफ आकर्षित करके ही जीतने में आसानी होगी इसी के चलते सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच जाकर अपनी रणनीतियों के बारे में बताएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.