रामपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की, सपा प्रत्याशी 34,112 वोटों से पराजित

BIG BREAKING : रामपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की, सपा प्रत्याशी 34,112 वोटों से पराजित

रामपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की, सपा प्रत्याशी 34,112 वोटों से पराजित

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Rampur : समाजवादी पार्टी को एकबार फिर रामपुर में झटका लगा है। आज़म खान के गढ़ में बीजेपी ने कमल खिला दिया है। बीजेपी के आकाश सक्सेना ने रामपुर शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना को 34,112 वोटों से जीत मिली है। आसिम रज़ा को हार का मुंह देखना पड़ा है। आपको बता दें कि यह सीट समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मोहम्मद आजम खां को अयोग्य ठहराने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर गुरुवार को चुनाव संपन्न हुआ है। गुरुवार को हुई मतगणना में आकाश सक्सेना हनी शुरुआती दौर में पीछे चल रहे थे। शहरी क्षेत्रों में भाजपा ने पलटवार किया और शानदार जीत हासिल की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.