भाजपा युवा मोर्चा का कद्दावर नेता नेपाल में युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा, फोटो वायरल

Uttar Pradesh : भाजपा युवा मोर्चा का कद्दावर नेता नेपाल में युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा, फोटो वायरल

भाजपा युवा मोर्चा का कद्दावर नेता नेपाल में युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा, फोटो वायरल

Tricity Today | भाजपा नेता विकास दुबे

Uttar Pradesh News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bhartiya Janta Party Yuva Morcha) के बड़े नेता विकास दुबे (Vikas Dubey) उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो सामने आई हैं। विकास दुबे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। हालांकि, ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही हैं। तब विकास नेपाल के काठमांडू में टूर पर गए थे और एक बार में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थीं। फोटोज में दिख रही युवती कॉलगर्ल बताई जा रही है। बार में युवती के साथ विकास दुबे की आपत्तिजनक फोटो सामने आई तो राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। जानकारी मिल रही है कि किसी भी वक्त विकास दुबे पर गाज गिर सकती है।



मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे के साथ कानपुर में तैनात रह चुका एक दागी इंस्पेक्टर, विकास का छात्र राजनीति का साथी, भाजयुमो में एक कनिष्ठ पदाधिकारी और बर्रा गांव में रहने वाला पांचू नाम से चर्चित व्यक्ति काठमांडू अय्याशी करने गए थे। बार के कमरे में कॉल गर्ल के साथ अय्याशी के दौरान विकास के साथी पांचू ने फोटो और वीडियो बना लिया था। करीब 2 साल से विकास दुबे इस मामले को दबा रहा था। उसे मालूम था कि अगर यह सबकुछ सार्वजनिक हुआ तो विकास और उसके कनिष्ठ की राजनीति खत्म हो जाएगी। यह बात पार्टी के सक्रिय पदाधिकारियों को भी मालूम है, लेकिन किसी के पास साक्ष्य नहीं थे। कई बार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिकायत भी हुई लेकिन साक्ष्य नहीं होने पर विकास कार्रवाई से बच गया था। अब यह फोटो ना केवल सार्वजनिक हो गए हैं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं।

विकास दुबे, नारायण सिंह भदौरिया और संदीप ठाकुर की दोस्ती के चर्चे हैं
भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, नारायण सिंह भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की दोस्ती काफी चर्चित रही है। हालांकि, अब तीनों में फूट पड़ गई है। हाल ही में नारायण की जन्मदिन पार्टी में पुलिस की छापेमारी हुई थी। आरोप लगा कि यह छापेमारी संदीप के इशारे पर ही हुई थी। इसके बाद नारायण गुट ने संदीप की पोल खोलनी शुरू कर दी। मालूम चला कि संदीप ने सत्ता में धमक के सहारे अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक मुकदमें खत्म करवा दिए हैं। यहां तक कि उसकी हिस्ट्रीशीट भी खत्म हो गई। अब संदीप दुबे की तस्वीरें सामने आ गईं हैं। अब चर्चा है कि नारायण सिंह भदोरिया की पार्टी में पड़े पुलिस छापे की प्रतिक्रिया के रूप में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

विकास दुबे के पास 17 जिलों की कमान
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कामकाजी विभाजन के तहत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायरे में 17 जिले आते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष इन जिलों का सर्वेसर्वा प्रभारी होता है। तमाम आरोपों के बाद भी भाजपा के पदाधिकारियों ने विकास को जुलाई 2018 में क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया था। विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सबसे पहले वर्ष 1996 में उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी। लोगों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई तो पुलिस से बचने के लिए राजनीति का सहारा लिया।

भाजपा हाईकमान के पास तक पहुंच चुके हैं अश्लील फोटो
जानकारी मिली है कि इस बार सोशल मीडिया पर वायरल किए गए विकास दुबे के फोटो भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ नेताओं तक पहुंच चुके हैं। जानकारी यह भी मिली है कि विकास दुबे से जल्दी ही पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसके खिलाफ पार्टी कभी भी बड़ा एक्शन ले सकती है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.