भाजपा के सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का जोरदार स्वागत हुआ, जताया आभार

UP News: भाजपा के सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का जोरदार स्वागत हुआ, जताया आभार

भाजपा के सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का जोरदार स्वागत हुआ, जताया आभार

Tricity Today | सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का जोरदार स्वागत हुआ

Sultanpur News: हाल में नियुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा के सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का गुरुवार को अपने गृहजनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रियंक पांडेय का सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा टोल प्लाज़ा पर स्वागत किया। इसके बाद अमहट चौराहा सहित शहर भर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

आगे बढ़ने पर बरोसा पांडेय बाबा, मोतिगरपुर, कादीपुर में जोरदार स्वागत किया। कादीपुर चौराहे पर उन्होंने जिलाध्यक्ष वर्मा के साथ सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सूरापुर में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। उन्होंने प्रियंक पांडे के समर्थन में नारे लगाए। बिजेठुआ धाम में प्रियंक पांडेय ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। उनका आशीर्वाद लिया। चांदा, लंभुआ, हनुमानगंज में भी लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह का आयोजन किया। 


इसमें पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रियंक का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया प्रियंक ने अपने बलबूते यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सुल्तानपुर का गौरव बढ़ाया है। सभी ने प्रियंक को सह मीडिया प्रभारी बनाने के लिए पदेश अध्यक्ष और नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रियंक पांडे सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से दिए गए दायित्व का निर्वहन करेंगे। साथ ही सुल्तानपुर की जनता का सिर ऊंचा रखेंगे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.