यमुना नदी में नाव डूबी, 46 लापता, 4 लोगों के शव निकाले गए

UP BREAKING : यमुना नदी में नाव डूबी, 46 लापता, 4 लोगों के शव निकाले गए

यमुना नदी में नाव डूबी, 46 लापता, 4 लोगों के शव निकाले गए

Tricity Today | मौके पर पुलिस पहुंची

Banda : उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ा हादसा हुआ है। मरका थानाक्षेत्र में एक नाव में सवार 50 लोग यमुना नदी पार कर रहे थे। तभी नाव अचानक तेज बहाव के चलते भंवर में फंस गई। घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। उधर, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गए पानी का बहाव अत्यधिक होने से गोताखोरों की टीम को लोगों को बचाने में परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। वहीं, खबर आ रही है कि 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी 46 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश में गोताखोरों की टीम लगी हुई है। खास बात यह है कि नाव में सवार कुछ लोग रक्षाबंधन पर्व पर अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। रक्षाबंधन पर्व पर हुए हादसे के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना है। आला अधिकारी भी मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
बांदा पुलिस ने बताया- दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत
बांदा पुलिस की तरफ से बताया गया है कि बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे यमुना नदी में फतेहपुर की ओर से बांदा जिले के मरका कस्बे की तरफ नाव आ रही थी। सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। इसमें अभी तक 11 लोगों को बचाया जा चुका है। तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। जिसमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य जारी है। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और जल पुलिस की टीमों को भी बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। सूचना मिलने के बाद बांदा के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव एवं राहत कार्यों को तेज किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में शोक संवेदना व्यक्त की
हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, "बांदा में नाव हादसे में जनहानि होने पर गहरा दुख पहुंचा है। मेरी परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। मैंने जिला प्रशासन के अफसरों, एनडीआरएफ और एडसीआरएफ को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य करने का आदेश दिया है।"

बैराज से छोड़ा गया पानी के वजह से हुआ बहाव तेज 
मिली जानकारी के अनुसार ज्यादा बारिश की वजह से हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में बैराज से सुबह करीब 6 बजे 70 हजार क्यूसेक से ऊपर पानी को छोड़ा दिया गया। जिस वजह से यूपी की तरफ जाने वाली यमुना नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। जिसकी चपेट में बांदा में नाव सवार लोग आ गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.