बसपा ने गाजीपुर की जखनियां सीट से प्रत्याशी बदला, विजय कुमार को दिया मौका

UP Vidhansabha Chunav 2022 : बसपा ने गाजीपुर की जखनियां सीट से प्रत्याशी बदला, विजय कुमार को दिया मौका

बसपा ने गाजीपुर की जखनियां सीट से प्रत्याशी बदला, विजय कुमार को दिया मौका

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल प्रत्याशी पर किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहतें है। यही वजह है कि पार्टियां उम्मीदवार घोषित करने के बाद भी संसय देखने पर उसका टिकट काट रहीं हैं। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने सातवें चरण में होने वाले मतदान में शामिल गाजीपुर की जखनियां सीट से विजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि, इस विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण बसपा को मजबूत बनाते हैं। अब तक यहां भाजपा का खाता नहीं खुला है। 2017 के चुनाव में यह सीट भाजपा की गठबंधन सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के हिस्से में थी।

इस सीट पर 4 लाख से अधिक मतदाता
90 के दशक से इस सीट से सपा और बसपा ही जीतती रही हैं।  2017 का परिणाम सुभासपा के त्रिवेणी राम को 84158 वोट मिले थे। 79001 वोट पाकर सपा के गरीब दूसरे स्थान पर थे। 67077 वोट लेकर बसपा के संजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जखनियां विधानसभा सीट पर दलित मतदाताओं वर्चस्व है। इसके बाद यादव मतदाताओं की संख्या है। राजभर और चौहान मतदाता भी निर्णायक हो सकते हैं। जखनिया विधानसभा में करीब चार लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसमें दलित मतदाताओं की संख्या 91 हजार, यादव 68 हजार, राजभर 48 हजार, चौहान 36 हजार, कुशवाहा 31 हजार, वैश्य और मुस्लिम 18-18 हजार, ब्राह्मण वोटर करीब 14 हजार हैं।

यूपी में 7 चरणों में हों रहें मतदान
यूपी में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी को पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इसके बाद दूसरे चरण के मतदान 14 फरवरी को हुए जिसमें करीब 65 प्रतिशत वोट किया गया। अब तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में प्रत्याशी जुट गए हैं। जो 20 फरवरी को होगा।23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को नतीजे आएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दल वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने में जुटे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.