बसपा ने किया 10 राजनीतिक दलों से गठबंधन, सतीश चंद्र बोले- विकासशील विचारों से प्रेरित होकर जुड़ रहीं पार्टी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : बसपा ने किया 10 राजनीतिक दलों से गठबंधन, सतीश चंद्र बोले- विकासशील विचारों से प्रेरित होकर जुड़ रहीं पार्टी

बसपा ने किया 10 राजनीतिक दलों से गठबंधन, सतीश चंद्र बोले- विकासशील विचारों से प्रेरित होकर जुड़ रहीं पार्टी

Tricity Today | बैठक

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी विसात बिछाने में जुटे हैं। वहीं राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से भी 10 छोटे दलों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के महासचिव सतीष चंद्र मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। 

10 राजनीतिक दालों का मिला समर्थन
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों ने समर्थन का ऐलान किया है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधार के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।' जिन 10 राजनीतिक दलों ने बसपा को समर्थन का ऐलान किया उसमें इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरुक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी का नाम शामिल है। 

 चुनाव के लिए एक्टिव हुई BSP
यूपी के प्रमुख विपक्षी दलों ने विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ ही गठबंधन की रणनीति बनाई है। बीते चुनावों में कांग्रेस और फिर बसपा से गठबंधन के बाद मिली असफलता के बाद अखिलेश यादव ने भी साफ कर दिया था कि वह किसी भी बड़े दल के साथ गठबंधन हीं करेंगे। इसी राह पर बसपा भी आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बसपा ने भी इन दलों के साथ गठबंधन कर साफ कर दिया है कि चुनाव को लेकर वह एक्टिव मोड पर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.