यतेंद्र पाल सिंह तोमर अध्यक्ष, उमेश कौशिक बने महासचिव

बुलंदशहर बार एसोसिएशन चुनाव : यतेंद्र पाल सिंह तोमर अध्यक्ष, उमेश कौशिक बने महासचिव

यतेंद्र पाल सिंह तोमर अध्यक्ष, उमेश कौशिक बने महासचिव

Tricity Today | बुलंदशहर बार एसोसिएशन चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह और महासचिव उमेश कौशिक का साथी अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का देर शाम आया रिजल्ट
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष फारुख अंसारी और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष मित्तल रहे निर्विरोध

 

Bulandshahr News : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता यतेंद्र पाल सिंह तोमर और महासचिव पद पर अधिवक्ता उमेश कौशिक ने विजयश्री हासिल की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष फारुख अंसारी और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष ‌मित्तल निर्विरोध चुने गए हैं।

यतेंद्र पाल सिंह 229 वोटों से जीते
गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पदों के लिए चुनाव बार सभागार में हुआ। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। एल्डर्स कमेटी के अधिवक्ता रामदास शर्मा ने बताया "कुल 1,004 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता यतेंद्र पाल सिंह तोमर ने 535 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे उम्मीदवार गजराज सिंह वर्मा को 306 मत हासिल हुए हैं। तीसरे उम्मीदवार ठाकुर अनिल सिंह को 155 वोट हासिल हुए। इस तरह यतेंद्र पाल सिंह तोमर ने 229 मतों से जीत हासिल की है। केवल चार वोट निरस्त हुई हैं। 

महासचिव पद पर उमेश कौशिक ने बाजी मारी
महासचिव पद के लिए भी 1,002 वोट पड़े हैं। जिनमें 3 वोट निरस्त हुए हैं। महासचिव पद के उम्मीदवार अधिवक्ता उमेश कौशिक ने 586 मत हासिल कर विजय का सेहरा अपने नाम किया है। उनके प्रतिद्वंदी अनुराग चौधरी को 409 मत हासिल हुए। उमेश कौशिक ने अनुराग चौधरी को 177 मतों से पराजित किया है।

बाकी पदों के परिणाम इस तरह रहे
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर प्रशांत जौहरी को 668, जैकी यादव को 316 व नवीन मित्तल को 282 मत हासिल हुए। नतीजे आने के बाद प्रशांत जौहरी व जैकी यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद घोषित किया गया। सहसचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिनके लिए कुल 1004 मत डाले गए। प्रथम सह सचिव के रूप में मोहित सक्सेना को 466 मत, द्वितीय सहसचिव के रूप में उपेंद्र लोधी को 381 मत और आशुतोष अरुण तृतीय सहसचिव के रूप में 375 मत पाकर विजयश्री हासिल की। जबकि, करीम खान को मात्र 310 मत हासिल हुए। सहसचिव के लिए डाले गए कुल मतों में से पांच मत कैंसिल हो गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.