खेत में पिलर लगाने पर दो पक्षों में चली गोलियां, युवक घायल

उत्तर प्रदेश : खेत में पिलर लगाने पर दो पक्षों में चली गोलियां, युवक घायल

खेत में पिलर लगाने पर दो पक्षों में चली गोलियां, युवक घायल

Google Image | Symbolic Photo

Sitapur : सीतापुर जिले के एक गांव में 2 किसानों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच खेत में पिलर लगाने को लेकर फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

खेत में पिलर लगाने के लिए हुआ था झगड़ा 
सीतापुर जिले के थाना कोतवाली देहात इलाके के गांव शादीपुर में किसान अशोक श्रीवास्तव और बृज बिहारी के बीच खेत में पिलर लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच खेत पर ही झगड़ा हुआ, जिसके थोड़ी देर बाद ही मामला शांत हो गया। बताया गया है कि शनिवार देर रात दोनों पक्ष में फिर कहासुनी हो गई। 

गोली चलने से गांव में मची अफरा-तफरी 
आरोप है कि किसान बृज बिहारी पक्ष ने अशोक श्रीवास्तव पक्ष के लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान अशोक को गोली लग गई। गोली चलने पर गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस का बयान 
स्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बता दोनों पक्षों में खेत के बीच पिलर लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद फायरिंग की घटना को जाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.