लोकभवन में हो रही कैबिनेट बैठक, योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

उत्तर प्रदेश : लोकभवन में हो रही कैबिनेट बैठक, योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

लोकभवन में हो रही कैबिनेट बैठक, योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Google Image | लोकभवन में हो रही कैबिनेट बैठक

UP Cabinet Meeting : यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में होगी। बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अधियक्षता में होगी। जिसमे कई महत्तवपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सक्ति हैं। इस बैठक में विधानमंडल का मानसून सात्र भी शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक 11 बजे शुरू हो चुकी हैं। आज की कैबिनेट बैठक में लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसक साथ ही 19 सितम्बर को प्रस्तावित मानसून सूत्र की तारीख पर भी मुहर लग सकती हैं। 

यह कैबिनेट नै एमएसएमई और सौर ऊर्जा निति को भी मंजूरी दे सकती हैं। इन नई नीतियों के साथ-साथ अलग-अलग विभागों के एक दर्जन प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश में दो नई नगर पंचायतों के गठन के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती हैं। इनमे से एक नगर पंचायत अयोध्या में मां कामाख्या और दूसरी फर्रुखाबाद में संकिसा बसंतपुर होगी। इसी महीने के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जा सकता हैं। 

प्रदेश की इस कैबिनेट में गृह तथा औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.