रामपुर और आजमगढ में आज खुलेगा उम्मीदवारों का पिटारा, भाजपा प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

By-Election Results 2022 : रामपुर और आजमगढ में आज खुलेगा उम्मीदवारों का पिटारा, भाजपा प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

रामपुर और आजमगढ में आज खुलेगा उम्मीदवारों का पिटारा, भाजपा प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

Tricity Today | लोकसभा सीटों पर मतगणना

By-Election Results 2022 : यूपी की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में 23 जून को उप-चुनाव हुए थे। आज दोनों लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। जिसके बाद आज उप चुनाव के नतीजे सामने आएंगे और उम्मीदवारों की किस्मत से पर्दा हट जाएगा। सुबह 8 बजे से रामपुर और आजमगढ़ में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। मतगणना स्थल पर अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं और संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हंगामा और बवाल करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

चुनाव के बीच लगातार कई खबरें आई, जब राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप नजर आए है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव में आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, रामपुर के प्रत्याशी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस लोगो को वोट देने आने नहीं दे रही। दोनों सीटों को समाजवादी पार्टी का दबदबा माना जाता है, लेकिन भाजपा ने इन सीटों को जीतने के लिए काफी मेहनत की है। 

वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सीटों पर चुनावी प्रचार करने नहीं गए। अब 26 जून को पता चलेगा कि जनता ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। आजमगढ़ में BJP से दिनेश लाल यादव प्रत्याशी हैं। वहीं, सपा से धर्मेंद्र यादव प्रत्याशी हैं। आजमगढ़ में शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली BSP प्रत्याशी है। वहीं, रामपुर में बीजेपी से मैदान में घनश्याम लोधी हैं। रामपुर से सपा ने आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.