सभी 15 आरोपी बरी, वकील बोले- मुख्तार अंसारी ने फंसाया था

यूपी के मऊ दंगा और गैंगरेप में CBI कोर्ट का फैसला : सभी 15 आरोपी बरी, वकील बोले- मुख्तार अंसारी ने फंसाया था

सभी 15 आरोपी बरी, वकील बोले- मुख्तार अंसारी ने फंसाया था

Google Image | Symbolic

UP News : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 18 साल पहले हुए दंगों के दौरान गैंगरेप की घटना में शामिल सभी आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि मऊ में हुए दंगों के दौरान एक गैंगरेप की घटना सामने आई थी, इसमें 15 लोग नामजद कराए गए थे। शनिवार की देर शाम लखनऊ सीबीआई कोर्ट से यह फैसला आया है।

मुख्तार अंसारी के इशारे पर फर्जी मुकदमा
14 अक्टूबर 2005 को भारत मिलाप कार्यक्रम के दौरान मऊ में दंगा भड़क गया था। आरोप लगा था कि तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के इशारे पर गैंगरेप का फर्जी केस मऊ कोतवाली में दर्ज कराया गया था। इस मामले में 4 अक्टूबर 2010 को सीबीआई ने 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

65 से 70 साल के बुजुर्ग थे आरोपी
कोर्ट में बहस के दौरान वकील ने कहा कि गैंगरेप की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता का इलाज घटना के एक हफ्ते बाद कराया गया। वहीं, अन्य महिलाओं का मेडिकल घटना के डेढ़ माह बाद कराया गया। इसी के साथ घटना में चाचा भतीजे व 65 से 70 साल के बुजुर्गों को भी आरोपी बनाया गया।

रेलवे को ट्रेन तक बंद करनी पड़ी थी
बता दें कि साल 2005 में मऊ जिले में भीषण दंगा हुआ था। इस दंगे में लगभग एक महीने तक मऊ जलता रहा था। दंगा इतना भीषण था कि इतिहास में पहली बार रेलवे ने मऊ से अपना संचालन बंद कर दिया था। दंगे में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे। सैकड़ों दुकानें और घर जला दिए गए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.