मुहर्रम के जुलूस में गिरा छज्जा, बच्चे समेत 20 लोग घायल

फतेहपुर से बड़ी खबर : मुहर्रम के जुलूस में गिरा छज्जा, बच्चे समेत 20 लोग घायल

मुहर्रम के जुलूस में गिरा छज्जा, बच्चे समेत 20 लोग घायल

Tricity Today | घायल लोग अस्पताल में एडमिट

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले में मोहर्रम का जुलुस देखने के दौरान एक घर का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे के दौरान छज्जे और छज्जे के नीचे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें काफी बच्चें और महिलाएं भी शामिल हैं।

3 बच्चों की हालत नाजुक
घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डाॅक्टर नहीं थे, जिसकी वजह से लोग भड़क गए। हालांकि, जिला अस्पताल के उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज शुरू करवाया। इस घटना के दौरान बच्चे और महिलाएं समेत 20 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें 3 की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर किया गया है। 

घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराईन टोला इलाके में मोहर्रम के दशमी के जुलुस के दौरान एक घर का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा गिरने से छज्जे पर व उसके नीचे खड़ी महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो। जिसके बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना के वक्त मौके पर पुलिस टीम मौजूद थी। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.