बरेली के छत्रपाल सिंह गंगवार मंत्री बने, भाजपा-आरएसएस से पुराना नाता, पढ़िए पूरी जानकारी

योगी मंत्रिमंडल में नए चेहरे : बरेली के छत्रपाल सिंह गंगवार मंत्री बने, भाजपा-आरएसएस से पुराना नाता, पढ़िए पूरी जानकारी

बरेली के छत्रपाल सिंह गंगवार मंत्री बने, भाजपा-आरएसएस से पुराना नाता, पढ़िए पूरी जानकारी

Tricity Today | छत्रपाल सिंह गंगवार और योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath Cabinet Expansion : योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में छत्रपाल सिंह गंगवार की मंत्री बनाया गया है। वह बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वर्ष 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे। ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 65 साल के हैं। गंगवार 1980 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में हैं। गंगवार आरएसएस के प्रचारक रह चुके हैं।

बरेली रीज़न में भाजपा के कद्दावर नेता 
छत्रपाल सिंह गंगवार ने पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अताउर्रहमान को 58,172 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया था। छत्रपाल सिंह गंगवार मूल रूप से बरेली जिले के दनखौड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें लंबा पॉलिटिकल एक्सपीरियंस है। बरेली इलाके में छत्रपाल सिंह की भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में गिनती होती है। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

पढ़े-लिखे और शिक्षक हैं छत्रपाल सिंह
छत्रपाल सिंह ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और बीएड भी किया है। पेशे से अध्यापक हैं। खेती-बाड़ी भी करते हैं। उन्होंने बरेली की रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से वर्ष 1977 में बीएड किया था। वर्ष 1979 में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गंगवार और समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान के बीच पिछले कई चुनावों में जोरदार मुकाबला देखने के लिए मिलता रहा है। वर्ष 2012 के चुनाव को खासतौर पर जाना जाता है, जब छत्रपाल सिंह गंगवार महज 18 वोटों से चुनाव हार गए थे। 

छत्रपाल ने कांग्रेस-सपा को हटाया है
उत्तराखंड की सीमा से सटी बहेड़ी विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था। इस क्षेत्र में लगातार कांग्रेस का दबदबा था। इसके बाद समाजवादी पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र पर हावी रही, लेकिन छत्रपाल सिंह गंगवार ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का दबदबा इस विधानसभा क्षेत्र से खत्म किया है। छत्रपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी विधायकों में से एक माना जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.