108 एंबुलेंस में लिया बच्चें ने जन्म, मां और बेटा दोनों स्वस्थ

बागपत : 108 एंबुलेंस में लिया बच्चें ने जन्म, मां और बेटा दोनों स्वस्थ

108 एंबुलेंस में लिया बच्चें ने जन्म, मां और बेटा दोनों स्वस्थ

Tricity Today | मां और बेटा दोनों स्वास्थ्य

Bagpat News : उत्तर प्रदेश में संचालित 108 एम्बुलेंस में कल रात्रि में एक महिला ने बच्चें को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। 

राजन कुमार एम्बुलेंस प्रभारी ने बताया कि ब्लोक बिनौली ग्राम आदमपुर के निवासी  शालू (25वर्ष) पत्नी अंकित को प्रसव पीड़ा होने पर पर 108 एम्बुलेंस बुलाई थी। जिसको एम्बुलेंस अस्पताल लेकर जा रहे थी लेकिन बीच रास्ते में बड़ौत रेलवे अंडरपास के पास प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी अनमोल ने अपनी सुझ-बुझ के साथ प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है, फिर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में सुरक्षित भर्ती कराया गया।

 वही एंबुलेंस चालक नागेन्द्र सिंह ने अपने कर्त्तव्य को पूरा निभाते हुए सही समय से पहुँच कर मरीज़ को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया। स्वास्थ केन्द्र पहुंच कर जच्चा के पति अंकित और बबली (आशा) ने ईएमटी और चालक की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.