सीएम योगी ने दी 489 करोड़ की सौगात, पूरी होंगी 204 परियोजनाएं

अलीगढ़ ब्रेकिंग : सीएम योगी ने दी 489 करोड़ की सौगात, पूरी होंगी 204 परियोजनाएं

सीएम योगी ने दी 489 करोड़ की सौगात, पूरी होंगी 204 परियोजनाएं

Tricity Today | सीएम योगी आदित्यनाथ

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में भाग लेने अलीगढ़ पहुंचे। शहर के नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने अलीगढ़ के लोगों को 204 विकास परियोजनाओं के लिए 489 करोड़ की सौगात दी। 

विकास की सौगात देने अलीगढ़ आए सीएम योगी
मिशन 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मेलन किया जा रहा है। इससे पहले 17 अक्टूबर को मेरठ में इस तरह का सम्मेलन हुआ था। गुरुवार को अलीगढ़ में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि वह अलीगढ़ के लोगों को विकास की सौगात देने आए हैं। उन्होंने मंच से 204 विकास परियोजनाओं के लिए 489 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। 

अफसरों के साथ विकास की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
अनुसूचित जाति वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सीएम योगी वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगें। कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.