यूपी में रोजाना 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई जारी, सुधर रहे हालात, मुख्यमंत्री ने कहा-‘सबको मिलेगा इलाज’

BIG NEWS: यूपी में रोजाना 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई जारी, सुधर रहे हालात, मुख्यमंत्री ने कहा-‘सबको मिलेगा इलाज’

यूपी में रोजाना 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई जारी, सुधर रहे हालात, मुख्यमंत्री ने कहा-‘सबको मिलेगा इलाज’

Social Media | जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने को सहमति दी गई है
  • लेवल-1 के 1,60,000 बेड हैं। लेवल-2 और लेवल-3 के 80,000 बेड प्रदेश के अस्पतालों में मौजूद हैं
  • यूपी में 1030 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन करने में सक्षम हुए हैं
  • अब तक कुल मिलाकर 1,13,14,207 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है
कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के कोविड हॉस्पिटल और इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है। ऑक्सीजन और रेमेडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत लगभग समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा है कि सूबे में कोरोना से संक्रमित हर नागरिक को इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। नए कोविड हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं। 

377 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू
गुरुवार को मथुरा के जिला अस्पताल में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर निरीक्षण करने के बादे उन्होंने कहा कि,”कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की मांग बढ़ गई। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय रेल और वायुसेना ने सहयोग किया। इसके चलते आज यूपी में 1030 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रतिदिन करने में सक्षम हुए हैं।“ उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने को सहमति दी गई है। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई गई है। लेवल-1 के 1,60,000 बेड हैं। लेवल-2 और लेवल-3 के 80,000 बेड प्रदेश के अस्पतालों में मौजूद हैं। हर कोविड पॉजिटिव मरीज को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।”

सबसे ज्यादा ऑक्सीजन यूपी को मिली
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि, “हमने अपनी ऑक्सीजन सप्लाई 1000 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक बढ़ा दी है। देश में किसी भी राज्य में इतनी ऑक्सीजन नहीं दी गई। हमें जितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता है, हम उतनी ऑक्सीजन जनपदों को पहुंचा रहे हैं। कोरोना को रोकने के लिए बनी रणनीति के सकारात्मक असर दिखाई दे रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। साथ ही रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।

रिकवरी रेट 86 फीसदी है
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 17,775 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 19,425 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,04,658 है। अब तक कुल 13,59,676 लोग कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। यूपी में रिकवरी रेट 86% है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 2,53,957 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 1,13,14,207 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। सूबे में 30,12,689 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।
&sp;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.