सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने किया गोरखपुर अर्थ स्टेशन का किया शुभारंभ, आदित्यनाथ बोले- 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ

उत्तर प्रदेश :  सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने किया गोरखपुर अर्थ स्टेशन का किया शुभारंभ, आदित्यनाथ बोले- 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ

सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने किया गोरखपुर अर्थ स्टेशन का किया शुभारंभ, आदित्यनाथ बोले- 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ

Tricity Today | सीएम योगी

Uttar Pradesh : गोरखपुर दूरदर्शन केन्‍द्र पर अर्थ स्‍टेशन का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने किया। कार्यक्रम राप्तीनगर में स्थित दूरदर्शन कैम्पस में आयोजित हुआ। दिसंबर से इस अर्थ स्टेशन के जरिए प्रतिदिन एक घण्टे के भोजपुरी कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू किया जाएगा। शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने जनता को संबोधित किया।

दूरदर्शन केन्द्र एक बड़ी भूमिका निभाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 5 करोड़ से अधिक पूर्वी प्रदेश के लोगों का दूरदर्शन केन्द्र के लिए 37 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। इस भू-उपग्रह केन्द्र के माध्यम से न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बल्कि बिहार का एक बड़ा भाग और नेपाल की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां थोड़ी बहुत राष्ट्र विरोधी हलचलें होती हैं और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है, उसे रोकने में यह दूरदर्शन केन्द्र एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र अपने रचनात्मक एवं प्रभावोत्पादक कार्यक्रमों के माध्यम से निरन्तर जनमानस को प्रेरित करता रहा है।  

8 महीने के अंदर स्थापित होंगे 3 ट्रांसमीटर
केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि 50 लाख लोगों को जनपद इटावा के ट्रांसमीटर से लाभ मिलेगा। जनपद लखीमपुर खीरी के गदानिया, जनपद बहराइच के नानपारा ट्रांसमीटर से 35 लाख और 25 लाख लोगों को एफएम की सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में 3 और ट्रांसमीटर जनपद सुलतानपुर, जनपद रामपुर और जनपद महराजगंज में अगले 8 महीने के अंदर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी इलाके में अगर ऑल इण्डिया रेडियो के एफएम ट्रांसमीटर की जरूरत होगी, तो केन्द्र सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं रखी जाएगी और वहां एफएम ट्रांसमीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।

स्थानीय कलाकारों को होगा फायदा 
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि दूरदर्शन के प्लेटफार्म से भोजपुरी भाषा में आगामी समय में 01 घण्टे का कार्यक्रम दूरदर्शन पर भोजपुरी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों को फायदा होगा। दूरदर्शन के साथ साथ ऑल इण्डिया रेडियो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के करोड़ों लोंगो तक जन-जन की आवाज पहुंचायी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.