सीएम योगी ने सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां, बोले- साढ़े चार लाख नौकरियां दीं

Uttar Pradesh : सीएम योगी ने सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां, बोले- साढ़े चार लाख नौकरियां दीं

सीएम योगी ने सरकार के 4.5 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां, बोले- साढ़े चार लाख नौकरियां दीं

Google Image | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम ने विकास उत्सव नाम की एक पुस्तक भी लांच की है। कार्यक्रम को 'सोच ईमानदार, काम दमदार - छा गईं योगी सरकार' नाम की टैग लाइन दी गयी। इस कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री के साथ दोनो उपमुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, मुख्यसचिव आर के तिवारी और  डीजीपी मुकुल गोयल मौजूद रहे। 

काम कर के बदला लोगों का पर्सेसप्शन
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ,हम सब आभारी हैं हम सबके अभिभावक रूपी प्रधानमंत्री जी का जिनके कुशल मार्गदर्शन में हम साढ़े 4 साल पूरे कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसा विशाल आबादी का प्रदेश जहां दो चीजें चुनौती होती है सुरक्षा और सुशासन,हमने इस पर काम करके पर्सेसप्शन बदला है। प्रशासन,संगठन सरकार के साथ केंद्रीय नेतृत्व का निरंतर सहयोग इस मे साथ मिला, मैं प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री केंद्रीय मंत्रियों और संगठन का धन्यवाद करता हूँ। 

प्रदेश में हर तीसरे दिन होता था दंगा
उन्होंने कहा कि ये वही प्रदेश है जहां गुंडे माफिया सत्ता संरक्षण प्राप्त करके भय का माहौल बनाये रहते थे,पिछली सरकार में खासकर 12 से 17 तक औसतन हर तीसरे दिन एक दंगा होता था,लेकिन पिछले साढ़े 4 वर्षो में हमने इसके खिलाफ काम किया,माफिया के खिलाफ ध्वस्तीकरण जब्तीकरण का कार्य किया।

4 लाख नौकरियां दी गयी
सरकार आज चेहरा देखकर नही योग्यता के आधार पर प्रदेश के नौजवानों को नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से दे रही है। पहले जब भर्तियां निकलती थी तो पूरा खानदान वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ता था,साढ़े 4 साल में साढ़े 4 लाख नौकरियां दी गयी हैं। 

प्रदेश में चलता था ट्रान्सफर पोस्टिंग का उद्योग 
उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट में एक नए हब के रूप में सामने आया है,  सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण प्रदेश सरकार ने स्थापित किया है। 2017 से पहले ट्रान्सफर पोस्टिंग का उद्योग चलता था , 2017 के बाद शासन में स्थिरता देने का काम किया गया है। उत्तर प्रदेश को 2017 के पहले विकास को रोकने वाला प्रदेश माना जाता था, 2लाख 61 हज़ार लोगो को शौचालय दिए गए, 6 करोड़ से अधिक लोगो को आयुष्मान का कवर  दिया गया। 

योगी उद्योग के मामले में नंबर 2
प्रदेश में माहौल बना तो निवेश आया,जो प्रदेश 15,16 में 14वे स्थान पर था,लेकिन आज उत्तर प्रदेश निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में नम्बर 2 पर है,3 लाख करोड़ रुपये के निवेश किया गया। चीन की डिस्प्ले यूनीट प्रदेश मे स्थापित हुई, इसी के साथ निवेश और नौकरी रोजगार उतपन्न हो रहे हैं। 

सरकार ने किसानों के हित मे चीनी मिलों को चलाया
1 करोड़ 56 लाख से अधिक गैस कनेक्शन,6 करोड से अधिक आयुष्मान बीमा कवर, 2 करोड़ 53 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि,15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन कर रही है। ये तब सम्भव हुआ जब हमने पारदर्शिता की,और स्थिरता दी,इसलिए हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। किसान कर्जमाफी से हमने किसान कल्याण की योजना को आगे बढ़ाया है,उत्तर प्रदेश में जहां जल संसाधन भरपूर होता था लेकिन योजनाओ के क्रियान्वयन न होने से किसानों को भरपूर लाभ नही मिल पाता था,लेकिन आज वो सब चल रहा है। पहले चीनी मिलें लगातार बन्द होती गई,किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ,हमने उन चीनी मिलों को लगातार चलाया। 

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं अखिलेश योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है।   सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.