चिंता न करें किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, 300 लोगों की सुनी फरियाद

गोरखपुर में बोले सीएम योगी : चिंता न करें किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, 300 लोगों की सुनी फरियाद

चिंता न करें किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, 300 लोगों की सुनी फरियाद

Google Image | Symbolic Image

Gorakhpur News (अंकित दहिया) : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया। वहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और समझा। सीएम योगी ने 300 लोगों की फरियाद को सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

लापहरवाही बर्दाश्त नहीं
जनता की समस्याएं सुनने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आराम से पीड़ित की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का जल्दी निवारण किया जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निवारण करने के आदेश दिए।

जनता को दिया आश्वासन
सीएम योगी ने 300 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चिंता ना करें, किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.