डॉक्टर की शह पर कंपाउंडर ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी को कहा तो...

शर्मनाक : डॉक्टर की शह पर कंपाउंडर ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी को कहा तो...

डॉक्टर की शह पर कंपाउंडर ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी को कहा तो...

Google Image | कंपाउंडर ने डॉक्टर की मिलीभगत से युवती के साथ किया दुष्कर्म

Bijnor : बिजनौर जिले में कंपाउंडर द्वारा डॉक्टर की मिलीभगत से युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवती अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थी। जहां पर कंपाउंडर ने डॉक्टर से साथ मिकार कर उसके नशे की गोली दे दी। जिसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पता चलते ही परिजनों कंपाउंडर के घर पहुंचे
हमीरपुर दीप थाना क्षेत्र के एक गांव में डॉक्टर तहसीन क्लीनिक चलाता है। उसके पास आदिल पुत्र आकिद निवासी तोहफापुर थाना हल्दौर बतौर कंपाउंडर काम करता है। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह 22 जुलाई को डॉक्टर के पास दवाई लेने गई थी तो कंपाउंडर आदिल ने डॉक्टर की मिलीभगत से उसे नशे की गोली दे दी। जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर युवती ने अपने परिवार वालों को यह बात बताई तो वह सब गुस्से से आगबबूला हो गए। जिसके बाद वे सीधे आदिल के घर पर गए।

शादी को कहा तो गाली-गलौज कर भगाया
परिजनों ने घर पहुंच कर उसके पिता आकिद से इस बारे में बात की। उन्होंने उनसे कहा कि वे आदिल और यवुती की शादी करा दें, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। यही नहीं उन्होंने युवती के परिजनों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 1 वर्ष पहले भी आदिल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। अब पीड़ित की तहरीर पर आकर आदिल, आकिद और चिकित्सक तहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.