कहा- विश्वविद्यालयों को आरएसएस का कार्यालय बनाया

कांग्रेस के यूपी चीफ अजय राय का भाजपा पर हमला : कहा- विश्वविद्यालयों को आरएसएस का कार्यालय बनाया

कहा- विश्वविद्यालयों को आरएसएस का कार्यालय बनाया

Google Image | अजय राय

Prayagraj News : कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। कौन पार्टी कितने सीट पर लड़ेगी, यह आईएनडीआईए गठबंधन तय करेगा। अभी हमारा फोकस अपनी पार्टी पर है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। वह चित्रकूट जाते समय कुछ देर के लिए संगम नगरी में सरदार पटेल संस्थान के सामने रुके और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोला।

छात्र इकाई एबीवीपी पर आरोप
बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी के सवाल पर बोले, उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय को भाजपा ने आरएसएस का आफिस बना दिया है। सीधा आरोप मढ़ते हुए बोले, इस घटना के पीछे विद्यार्थी परिषद के लोग शामिल हैं। जांच में भी यह बात निकलकर आई है। प्रदेश अध्यक्ष सत्ताधारी दल को घेरते हुए बोले, भाजपा में भाजपा के मंत्रियों तक की सुनवाई नहीं हो रही है। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के भाजपा नेता भैरव मिश्रा हैं। एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, आजम खान से मिलने इसलिए नहीं गए थे कि वह मुसलमान हैं, बल्कि इसलिए गए थे कि कांग्रेस हमेशा से सरकार के सताए लोगों के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस की जब भी सरकार बनी केंद्र में या प्रदेश में मुसलमान के साथ कभी अन्याय नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.