‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, 90 लाख लोगों से सीधे संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

Uttar Pradesh: ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, 90 लाख लोगों से सीधे संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, 90 लाख लोगों से सीधे संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

Tricity Today | प्रेसवार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Lucknow: यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जनता के बीच सीधा संवाद करने में लगी हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी महासंपर्क अभियान चलाएगी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसका ऐलान किया। 

उन्होंने कहा है कि यह अभियान 30 हज़ार गांवों और वार्डों में चलाया जाएगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे मे चिन्हित 30 हज़ार ग्राम सभाओं और वार्डों में प्रवास पर होंगे। 

कार्यक्रम आयोजित करेंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि 19 अगस्त से चलने वाले जय भारत महासंपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में राजीव गांधी की जयंती मनाई जाएगी। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की शपथ चिन्हित गांवों में दोहराई जाएगी। 

स्वतंत्रता सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित
इस महासंपर्क अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मेरा देश-मेरा गांव कार्यक्रम के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बाड़ी, मंहगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी आदि मसलों पर संवाद होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.