यमुना में चलेंगे क्रूज स्टीमर, वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जलमार्ग

Mathura : यमुना में चलेंगे क्रूज स्टीमर, वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जलमार्ग

यमुना में चलेंगे क्रूज स्टीमर, वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जलमार्ग

Tricity Today | Symbolic Image

Mathura : ब्रज वासियों और ब्रज घूमने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। ब्रजभूमि के दर्शन के लिए यमुना में जल परिवहन बनाने का निर्णय लिया गया है। वृंदावन से गोकुल तक करीब 22 किलोमीटर के दायरे में क्रूज स्टीमर चलाए जाएंगे। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब ब्रजभूमि के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को जल परिवहन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। इस परियोजना की शुरुआत हो चुकी है और इसकी समाप्ति के लिए अगले वर्ष अक्टूबर की समय अवधि निर्धारित की गई है।

बनाए जाएंगे जलमार्ग
बीते बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इनलैंड वॉटर–वे प्रोजेक्शन के दौरान वृंदावन से गोकुल तक क्रूज की तर्ज पर स्टीमर संचालन दर्शाया गया। इस प्रोजेक्शन के दौरान ब्रज दर्शन को आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु छोटे क्रूज पर सवार होकर जलमार्ग से प्रमुख मंदिर तीर्थ स्थलों तक आसानी के साथ यात्रा कर सकेंगे। अगले वर्ष अक्टूबर तक वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक यमुना जी में यात्रियों को इसका आनंद उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।

यहां मिलेंगी सुविधाएं
जलमार्ग प्रोजेक्ट के तहत डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि अगले वर्ष अक्टूबर में यमुना में क्रूज स्टीमर का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। सौ–सौ यात्रियों की क्षमता वाले दो बड़े क्रूज़ भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। अन्य क्रूज स्टीमर पीपीपी मोड अवस्था के अनुसार संचालित किए जाएंगे। वृंदावन के जुगल घाट, केसी घाट, देवराहा बाबा घाट, पानी गांव मोड़, मथुरा में कंस किला, विश्राम घाट, घाट पुल और गोकुल बैराज, वासुदेव वाटिका और गोकुल में यात्री इसका लाभ उठा सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.