दामाद ने सास और बीवी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, एक की मौत

सहारनपुर से बड़ी खबर : दामाद ने सास और बीवी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, एक की मौत

दामाद ने सास और बीवी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, एक की मौत

Google Image | जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती रितिका

Saharanpur : थाना जनकपुरी क्षेत्र की कृष्णा धाम कालोनी में पति, पत्नी और सास के साथ विवाद के बाद दामाद ने घर में आग लगा दी। जिससे गर्भवती सास की जलने से मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रुप से झुलस गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दामाद मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

इस बात पर हुआ था विवाद
घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। जिला शामली के गांव निवासी नितिन जोकि राजमिस्त्री का काम करता है। उसने कृष्णा धाम कॉलोनी में संजीव नामक व्यक्ति का मकान किराए पर लिया हुआ है। जिसमें नितिन अपनी पत्नी रितिका (18) और सास पायल उम्र करीब 45 वर्ष के साथ रहता था। नितिन अपनी पत्नी को लेकर शामली जाना चाहता था। इसी बात को लेकर नितिन का अपनी सास पायल और पत्नी रितिका के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद नितिन ने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
   
दामाद मौके से फरार
इस घटना में पायल की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रितिका गंभीर रुप से झुलस गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नितिन मौके से फरार हो गया। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर जनकपुरी अविनाश गौतम और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे।

सहारनपुर से दीपक अरोड़ा की रिपोर्ट

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.