रूस-यूक्रेन युद्ध मे फंसी बागपत की बिटिया, वीडियो कॉल करते हुए मां हुई भावुक

बड़ी खबर : रूस-यूक्रेन युद्ध मे फंसी बागपत की बिटिया, वीडियो कॉल करते हुए मां हुई भावुक

रूस-यूक्रेन युद्ध मे फंसी बागपत की बिटिया, वीडियो कॉल करते हुए मां हुई भावुक

Tricity Today | वीडियो कॉल करते हुए मां हुई भावुक

Bagpat News : रूस-यूक्रेन युद्ध में बागपत की एक बिटिया भी फंस गई है। युद्ध के कारण बागपत की बेटी काफी परेशान है। ऐसे में छात्र के परिजनों ने भारत और उत्तर प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों भगवान से कामना कर रहे है कि उनकी बेटी जल्द वापस लौट आए। 

एमबीबीएस कर रही अनुष्का 
धमाकों की आवाज के साथ ही दिलों की धड़कन बढ़ गई है। वह किसी तरह अपने घर लौटना चाहते हैं। यहां उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनके बच्चों को किसी तरह यूक्रेन से निकालकर वापस लाया जाएं। मेरठ रोड पर रहने वाले ओमबीर ढाका की बेटी अनुष्का ढाका के साथ ही कई छात्राएं यूक्रेन के ओडिसा में रहकर एमबीबीएस कर रही है।

छात्रों में दहशत का माहौल
मेरठ रोड पर रहने वाले ओमवीर ढाका की बेटी अनुष्का ढाका यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। अनुष्का ने बताया कि दो दिनों से यूक्रेन की हालत और भी ज्यादा खराब है। अनुष्का ने बताया कि जिस हॉस्टल में वो हो रही है, उसके ऊपर से लड़ाकू विमान और मिसाइल जा रही हैं। ऐसे में छात्रों के मन में काफी दहशत बढ़ गई है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 24 घंटे संचालित होने वाली हेल्पलाइन शुरू की गई है। आप मदद लेने के लिए मोबाइल नंबर 9454441081 और 0522-1070 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल आईडी rahat@nic.in पर मेल कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय और यूक्रेन में भारतीय दूतावास समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। भारतीय नागरिक और छात्र इन एडवाइजरी का अनुपालन करते रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.