ससुर के फोन पर पत्नी को लेने गया ससुराल, पेड़ पर लटका मिला शव

Amroha News : ससुर के फोन पर पत्नी को लेने गया ससुराल, पेड़ पर लटका मिला शव

ससुर के फोन पर पत्नी को लेने गया ससुराल, पेड़ पर लटका मिला शव

Google Image | Symbolic Image

Amroha News : ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

12 साल पहले हुई थी शादी
 सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी परम सिंह की शादी करीब 12 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी चंद्रवती से हुई थी। पिछले तीन वर्ष से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही है। उनके एक बेटा भी है। परम सिंह के पिता श्याम सिंह का आरोप है कि चंद्रवती के पिता लालमन ने गुरुवार शाम फोन करके दामाद को यह कहकर ससुराल बुलाया था कि आकर चंद्रवती को ले जाओ। ससुर के फोन करने के बाद वह ससुराल चला गया। शुक्रवार सुबह जंगल में काम करने निकले लोगों ने उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका देखकर गांव में सूचना दी।

परिजनों ने किया हंगामा
पेड़ पर शव लटके होने की खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। कोतवाली हसनपुर व सैदनगली थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस लोगों को समझा कर शव कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.