योगी आदित्यनाथ के इस फैसले ने यूपी को बनाया नंबर वन, सतीश महाना ने दी खास जानकारी

उपलब्धि : योगी आदित्यनाथ के इस फैसले ने यूपी को बनाया नंबर वन, सतीश महाना ने दी खास जानकारी

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले ने यूपी को बनाया नंबर वन, सतीश महाना ने दी खास जानकारी

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ और सतीश महाना

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के एक फैसले की बदौलत उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग की ओर से बताया गया है कि फरवरी 2018 से अब तक ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से कुल 4,77,761 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 96 प्रतिशत की उच्च निस्तारण दर और 85 प्रतिशत की अनुमोदन दर है। अब तक 4,03,806 स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं। मात्र 3 वर्षों के भीतर ‘निवेश मित्र’ 27 से अधिक विभागों की 347 लाइसेंसिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है।

निवेश मित्र पोर्टल को 32,965 शिकायतें प्राप्त हुई
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि अब ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से फिल्म, मनोरंजन, औषधि, नैदानिक प्रतिष्ठान और कृषि आदि जैसी विशिष्ट सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अब तक ‘निवेश मित्र' पोर्टल को 32,965 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 31,242 शिकायतों का निवारण किया गया है। यह 95 प्रतिशत की उत्कृष्ट समाधान दर है। यह पोर्टल अब देश में उद्यमियों के लिए एक पसंदीदा निवेश गंतव्य बन चुका है। निवेशकों और उद्योग जगत के उत्तर प्रदेश में बढ़ते विश्वास के स्पष्ट संकेत हैं। 

निवेश मित्र पोर्टल पर 4 लाख से ज्यादा आवेदन आए
सतीश महाना ने कहा, "निवेश मित्र ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य के सिंगल विण्डो पोर्टल ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से 96 प्रतिशत की निस्तारण दर और 85 प्रतिशत की अनुमोदन दर से 4,03,806 स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। फरवरी 2018 में निवेश मित्र के शुभारम्भ के बाद से लगभग तीन वर्षों की अवधि में अब तक स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए उद्यमियों ने निवेश मित्र पोर्टल का उपयोग किया। इसके माध्यम से कुल 4,77,761 आवेदन किए गए हैं।"

यूपी को ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में दूसरा स्थान मिला
निवेश मित्र टीम की सराहना करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में कारोबारी माहौल में सुधार के लिए टेक्नोलॉजी संचालित सुधारों को लागू कर रही है। 'निवेश मित्र' सिंगल विण्डो पोर्टल राज्य में निवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बना रहा है, जिसके फलस्वरूप राज्य ने 12 स्थानों का सुधार करते हुए देश में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।”

20 विभागों की 69 सेवाओं के साथ हुई शुरुआत 
औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा, " ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से सेवाओं को निरंतर और समयबद्ध रूप से प्रदान किया जा रहा है। यह निवेशकों और उद्योगों की अपेक्षाओं को कुशलता से पूर्ण करने के अथक प्रयासों का एक प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिससे उत्तर प्रदेश में निवेश परियोजनाओं के कार्यान्वयन और रोजगार सृजन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।"  उल्लेखनीय है कि फरवरी 2018 में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 के दौरान प्रधानमंत्री ने निवेश मित्र सिंगल विण्डो पोर्टल का शुभारम्भ किया था। राज्य के 20 विभागों की 69 सेवाओं के साथ यह शुरुआत हुई थी। 

सबसे बड़े सिंगल विण्डो पोर्टलों में से एक बना
सतीश महाना ने बताया कि तीन वर्षों में पोर्टल से प्रदान की जा रही सेवाओं में वृद्धि करते हुए अब 347 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जिनमें उद्यमों व व्यवसायों से संबंधित समस्त स्थापना, संचालन, नवीनीकरण और लाइसेंसिंग सेवाएं सम्मिलित हैं। जिसके परिणामस्वरूप ‘निवेश मित्र’ भारत में वर्तमान में सबसे बड़े सिंगल विण्डो पोर्टलों में से एक बन गया है। अब ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से फिल्म, मनोरंजन, औषधि, नैदानिक प्रतिष्ठान (क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट), कृषि, आदि जैसी क्षेत्र-विशिष्ट लाइसेंसिंग सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

2 लाख से ज्यादा फीडबैक प्राप्त हुए 
निवेश मित्र के शिकायत निवारण तंत्र के तहत अब तक उद्यमियों से 32,965 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 31,242 को 95 प्रतिशत की उत्कृष्ट समाधान दर से सफलतापूर्वक हल किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल के ‘यूजर फीडबैक’ मॉड्यूल को कुल 2,26,113 फीडबैक प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत, अर्थात 1,79,979 फीडबैक ‘संतुष्ट’ श्रेणी के अंतर्गत हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.