180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, मात्र इतने मिनट में पहुंची कैंट

Delhi to Agra : 180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, मात्र इतने मिनट में पहुंची कैंट

180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, मात्र इतने मिनट में पहुंची कैंट

Google Image | वंदे भारत एक्सप्रेस

Agra : मिनी बुलेट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का स्पीड ट्रायल दिल्ली-आगरा ट्रैक पर मंगलवार को किया गया। इस ट्रैक पर वंदे भारत 180 की स्पीड में दौड़ी है। लोको पायलट वीरेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार नेगी ट्रेन को सफलतापूर्वक आगरा कैंट स्टेशन पर लेकर पहुंचे। 3.53 बजे ट्रेन दिल्ली से रवाना हुई और 5.40 पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। यह सफर मात्र 107 मिनट में पूरा हुआ। यानी पौने दो घंटे का समय लगा।

100 मिनट में पहुंची थी गतिमान
देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस पहले ट्रायल में 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट पहुंची थी। दूसरे ट्रायल में 103 मिनट और तीसरा ट्रायल 148 मिनट में होने के बाद फेल रहा था। गतिमान की रफ्तार भी पहले ट्रायल में 180 किमी. प्रति घंटा रही थी, जो वर्तमान में 150 किमी. प्रति घंटा है। गतिमान के बाद राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार है। राजधानी 140 से 150 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है।

पूर्ण रूप से यह ट्रायल सफल रहा
हाल के महीने कोटा-नगदा ट्रैक पर इसका सफल ट्रायल किया गया था। इससे पहले भी कोटा मंडल में इसके कई ट्रायल हो चुके हैं। मंगलवार को ट्रेन के ट्रायल के लिए डीआरएम आगरा आनंद स्वरूप दिल्ली पहुंचे। इसके बाद जीएम उत्तर रेलवे आशुतोष गैंगल ने दिल्ली डीआरएम के साथ ट्रेन में सवार हुए। ये ट्रेन एक घंटा 47 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंची। पूर्ण रूप से यह ट्रायल सफल रहा। बता दें वंदे भारत ट्रेन का अलग-अलग ट्रैकों पर ट्रायल किया जा रहा हैं।

75 वंदे भारत जल्द पटरी पर दौड़ेगी
गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में नई वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया था, जिसको लेकर उन्होंने बताया था कि मुझे खुशी है कि वंदे भारत ट्रेन का निर्माण आईसीएफ ने कम समय में और अच्छी गुणवत्ता में किया है। यह एक विश्व स्तरीय ट्रेन है। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक नया अनुभव होगा। रेल मंत्री के अनुसार 15 अगस्त, 2023 से पहले देश भर में 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.