डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक का शुभारंभ किया, राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता व अखंडता पर दिया बल

Uttar Pradesh : डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक का शुभारंभ किया, राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता व अखंडता पर दिया बल

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक का शुभारंभ किया, राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता व अखंडता पर दिया बल

Social Media | डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा

Prayagraj : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मिशन फतेह करने के लिए भाजपा संगठन स्तर पर मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की बैठकें आयोजित कर रही है। इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का प्रयागराज दौरा हुआ। नैनी के एक निजी कॉलेज में काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों की बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित रहे। इस बैठक के जरिए पार्टी पदाधिकारियों को यूपी मिशन 2022 में जुट जाने का भी आह्वान किया। साथ ही आम जनता के समक्ष उन्‍होंने सरकार के जनहित कार्यों को भी रखा।

डिप्‍टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वालों तथा कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों को जनता कभी भूलने वाली नहीं है। उन्होंंने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक तक बता दिया गया था। राम सेतु के अस्तित्व को भी नकारा गया था। इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले दलों को जनता चुनाव में जवाब देगी। विपक्ष की चुटकी लेते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी अब प्रभु श्री राम की शरण में हैं और कल्याण की आस लगाकर बैठे हैं। यह बात उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही।

डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन एवं उनके स्मरण में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्र की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने व देश के एकीकरण में उनका जो योगदान है। वह अविस्मरणीय व पीढ़ियों तक के लिए प्रेरणादायी है। यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी प्रयागराज में काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारियों के कार्यशाला में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनधन, किसानों को सम्मान निधि, रेहड़ी पटरी, मुफ्त में राशन और पीएम आवास, फ्री वैक्सीनेशन करोड़ों में गरीब जनता में पहुंच रहा है। यही सब विपक्ष की चिंता का कारण है। उन्होंने कहा कि डब्लू एचओ ने भी यूपी के कोरोना प्रबंधन की सराहना की है।

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने संगठन के बल पर 2022 में 2017 से भी ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसी भी दल से कोई लड़ाई नहीं है। भाजपा विकास के मुद्दे पर दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा की सरकार ने काम करके दिखाया है। जनता से जो कहा था उससे कहीं अधिक काम किया है। संकल्प पत्र के एक एक बिंदु पर काम किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का पिटारा उपलब्धियों से भरा हुआ है। भाजपा सरकारों ने इतना काम किया है जो विपक्षी दलों की सरकारें सोच भी नहीं सकती हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष आज भी बांटो और राज करो के फार्मूले पर काम कर रहा है। वह जनता को धर्म जाति क्षेत्र के आधार पर बांटना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में अब इस प्रकार की राजनीति के दिन लद गए हैं। अब यहां पर जातिवाद, सम्प्रदायवाद, परिवारवाद आदि नहीं चलने वाला है। यहां पर केवल प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का विकासवाद ही चलेगा। चुनाव आते ही विपक्षियों द्वारा दुष्प्रचार किए जा रहे हैं। पार्टी को बदनाम करने के हर संभव प्रयास भी होंगे। विपक्ष के दुष्प्रचार का संयमित तरीके से जवाब दिया जाए। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए कमल का फूल ही प्रत्याशी है।

प्रयागराज में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक जिला प्रशासन के अधिकारियों राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और रज्जू भैय्या राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक शिक्षा, प्रयागराज मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश भी दिए। जनपद की सभी समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.