बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भीमराव अंबेडकर को किया नमन, कहा- भाजपा करेगी बाबा साहब के सपनों को पूरा

उत्तर प्रदेश : बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भीमराव अंबेडकर को किया नमन, कहा- भाजपा करेगी बाबा साहब के सपनों को पूरा

बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भीमराव अंबेडकर को किया नमन, कहा- भाजपा करेगी बाबा साहब के सपनों को पूरा

Tricity Today | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Bareilly : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार दोपहर बरेली पहुंची गए है। पुलिस लाइन में उतरने के बाद वह सीधे कोतवाली स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधानसभा चुनाव के बाद योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद डिप्टी सीएम पहली बार बरेली आए है। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया साथ ही आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

बाबा साहब के विचारों पर चलना चाहिए : डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। भीमराव अम्बेडकर जयंती के सपनों को भारत सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास‘ को लेकर उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का कहना है कि एक रोटी कम खाना, शिक्षित जरूर बनों। भारत सरकार और प्रदेश सरकार दोनों सरकारों द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसके द्वारा सभी गरीबों के हित के कार्य हो रहे हैं, चहुंमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को बाबा साहब के विचारों पर चलना चाहिए।

शासन को भी अवगत कराएं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर पर विकास योजनाओं की रूप रेखा तैयार की जा रही है। सरकार के सौ दिन की कार्ययोजना का शासन को सूचनाएं समय से प्राप्त कराएं और बरेली के विकास की प्राथमिकताओं से शासन को भी अवगत कराएं। ऐसे गांवों की सूची बनाई जाए जो विकास की धारा में पीछे रह ग। इन गांवों में कितनी योजनाएं के लक्ष्य प्राप्त किए गए हैं, उनका स्पष्ट उल्लेख किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों की भी सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए जो संतृप्त की श्रेणी में आ गए हैं। इस प्रकार की सूची तैयार कर जन कल्याण कारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लागू करने में सुविधा होगी। 

हर संभव प्रयत्न किए जाएं
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन गांवों में किसी कारण वश समुचित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, उन गांवों में क्या कठिनाइयां है इसका विवरण भी तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में गौ आश्रय स्थलों की स्थिति में सुधार लाने के हर संभव प्रयत्न किए जाएं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि प्रत्येक गौशाला में कम से कम एक गोसेवक अवश्य उपलब्ध रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.