बागपत डीएम ने टीवी पीड़ित 2 बच्चियों को लिया गोद

विश्व क्षयरोग दिवस : बागपत डीएम ने टीवी पीड़ित 2 बच्चियों को लिया गोद

बागपत डीएम ने टीवी पीड़ित 2 बच्चियों को लिया गोद

Tricity Today | पौष्टिक आहार किट वितरित

Baghpat News : गुरुवार को कलेक्ट्रेट लोक मंच पर डीएम बागपत राजकमल यादव ने विश्व क्षय रोग दिवस मनाया। जिसके अवसर पर क्षय रोगियों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम का उन्होंने उद्घाटन किया और टीवी मुक्त बागपत स्वस्थ बागपत बनाए जाने की शपथ दिलाई गई।

जनपद के 700 टीवी पीड़ित मरीजों को गोद लिया
अधिकारी और कर्मचारी स्वयंसेवी संस्था आदि ने जनपद के 700 टीवी से पीड़ित मरीजो को गोद लिया है। जिसमें जनपद में गोद लिए गए छय रोगियों की श्रेणी में बाल छयरोगी 110, वयस्क महिला छयरोगी और वयस्क पुरुष छय रोगी 590 है। जिनको 6 संस्था और 288 व्यक्तियों ने गोद लिया है। डीएम राजकमल यादव ने बागपत की जानवी और शुभांशी बच्चों को गोद लिया और उन्हें पोस्टिक आहार किट वितरित की। उन्होंने बताया कि गोद लिए गए छय रोगियों की निरंतर देखभाल की जाएगी और 6 माह तक इन्हें पोस्टिक आहार दिया जाएगा। जिससे स्वस्थ बागपत और खुशहाल बागपत जनपद बन पाएगा।

ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर एडीएम बागपत अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, डॉ.अजेंद्र मलिक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा, परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर सहित स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.