हत्यारा साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना फूंका

बदायूं में डबल मर्डर : हत्यारा साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना फूंका

हत्यारा साजिद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना फूंका

Google Image | आयुष और अन्नू उर्फ हनी

Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने मिलकर पड़ोस में रहने वाले की दो भाइयों की गला रेट कर हत्या कर दी। वहीं, तीसरा भाई घायल हो गया। देखते ही देखते मामला गर्म गया। मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है वहीं दूसरा भाई फरार चल रहा है। दो मासूमों की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगाई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। यह मामला दो समुदायों का है जिसकी वजह से मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। 

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, बाबा कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। वह यहां अपनी पत्नी संगीता और तीन बच्चों आयुष (14 वर्ष), अन्नू उर्फ हनी (6 वर्ष) और पीयूष (12 वर्ष) के साथ रहते थे। संगीता घर में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। विनोद इस समय किसी काम से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि घर के सामने ही साजिद और जावेद नाम के दो युवक सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से विवाद चल रहा था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
मंगलवार देर शाम साजिद और जावेद, विनोद के घर पर आए। चूंकि दोनों की दुकान सामने थी और वह परिवार को जानते थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। साजिद और जावेद सीधे विनोद के घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। संगीता नीचे अपने पार्लर में थीं। छत पर आरोपियों ने उनके तीनों बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया। इसमें आयुष और हनी की मौत हो गई। वहीं, तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया। उसके हाथ में गंभीर चोंटे आई है। 

आरोपी की दुकान में की तोड़फोड़
मां ने देखा तो शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। मां-बेटे को बाहर खींच लिया। गेट बंद कर दिया तो दो आरोपी बाहर थे वे भाग गए। मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और चौकी फूंकने की तैयारी करने लगे। वे आरोपी को जिंदा जलाना चाहते थे लेकिन तब पुलिस ने जैसे-तैसे उसे बचाया। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सामान सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार खोखों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

शव देखकर दहल गए ग्रामीण 
तीसरी मंजिल में कमरा और जमीन पर रक्तरंजित शव पडे़ थे जिसने भी देखा वह दहल गया। गुस्सा भड़का लोग एकत्र हुए तो हालात संभालना मुश्किल हो गया। पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। भीड़ ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बमुश्किल हालात को काबू में किया। वहीं, घरवालों ने शव लेने आई एम्बुलेंस को भी वापस कर दिया। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई। तब जाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। डीएम मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया।

मामले के गर्म होते ही आईजी बयान 
बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने कहा कि आज शाम को सूचना मिली कि बाबा कॉलोनी में एक युवक ने एक घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या कर दी। उसको लेकर कुछ लोग आक्रोशित हो गए। उन्हें समझाया बुझाया गया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हम लोगों ने भिजवाया है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि न्यायपूर्ण कार्रवाई होगी। मरने वाले बच्चों की उम्र लगभग 14 साल और छह साल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.