सरकार ने दुर्गा शंकर मिश्र पर फिर जताया विश्वास, इतने दिनों तक बने रहेंगे योगी आदित्यनाथ के मुख्य सचिव

Chief Secretary of UP : सरकार ने दुर्गा शंकर मिश्र पर फिर जताया विश्वास, इतने दिनों तक बने रहेंगे योगी आदित्यनाथ के मुख्य सचिव

सरकार ने दुर्गा शंकर मिश्र पर फिर जताया विश्वास, इतने दिनों तक बने रहेंगे योगी आदित्यनाथ के मुख्य सचिव

Google Photo | दुर्गा शंकर मिश्र और योगी आदित्यनाथ

Greater Noida News : एक बार फिर उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ गया है। अबकी बार उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है। इसकी घोषणा राज्य सरकार के द्वारा की गई। वैसे तो 31 दिसंबर 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह तीसरी बार है, जब उनको सेवा विस्तार मिला है। इसी साल 31 दिसंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया। 

30 जून 2024 तक बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी
दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवा अवधि अब 30 जून 2024 तक होगी। केंद्र सरकार ने उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 30 दिसंबर 2021 को उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। तब से दुर्गा शंकर मिश्रा इस पद पर बने हुए ह और उन्हें तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। वह अपना योगदान इसी पद पर अगले छह महीने तक जारी रखेंगे।

कहां के निवासी हैं दुर्गा शंकर मिश्र
दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई भी उत्तर प्रदेश में ही हुई है। आईआईटी कानपुर से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टन सिडनी से उन्होंने एमबीए किया है। मिश्रा ने चेक के नीदरलैंड के हेग स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी कर रखा है। दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह केंद्र में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इन्हें 2021 और 2022 दिसंबर में उन्हें एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.