सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात, 70 साल के बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या

बड़ी खबर : सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात, 70 साल के बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात, 70 साल के बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या

Google Image | Symbolic Photo

Saharanpur : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सहारनपुर में पीर पर रह रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। पीर के पास से निकलते हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में गफूर पुत्र मंगत धोबी गांव के बड़े पीर पर रहता था। मंगलवार की सुबह वह रोजाना कि तरह पीर पर ही था। किसी ने गफूर की ईट और पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी। पीर के पास से निकल रहे लोगों ने गफूर का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे मैं ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीईओ अरविंद पुंडीर कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। 

पुलिस का बयान 
पुलिस अध्यक्ष नगर राजेश कुमार ने बताया कि पेड़ पर रहने वाले बुजुर्गों की सर पर ईट मारकर हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग गफूर पिछले 30 वर्ष से पीर की देखरेख कर रहा था। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.