बेटे की गिरफ्तारी से सदमा, पुलिस से लगा रही थी गुहार

मैनपुरी में थाने के गेट पर वृद्धा ने तोड़ा दम : बेटे की गिरफ्तारी से सदमा, पुलिस से लगा रही थी गुहार

बेटे की गिरफ्तारी से सदमा, पुलिस से लगा रही थी गुहार

Tricity Today | मैनपुरी में थाने के गेट पर वृद्धा ने तोड़ा दम

Mainpuri  Police : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दुखद खबर आ रही है। यहां बेटे को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने गई वृद्ध मां की थाने के गेट पर ही मौत हो गई। यह घटना थाना एलाऊ की है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी छोटू और उसका चचेरा भाई अमित भैंसा पालन करते हैं। बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच भैंसा पालन को लेकर विवाद हो गया। छोटू की मां रामबेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया। शाम करीब चार बजे फिर अमित ने छोटू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। रामबेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामबेटी के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस पर रामबेटी भी थाने पहुंच गई और अपने पुत्र को गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस दूसरे पक्ष के अमित को भी पकड़कर थाने ले लाई। 

अस्पताल जाने से पहले ही निकल गई जान
इसी बीच, रामबेटी की हालत बिगड़ गई। वे अचेत होकर गिर थाने के गेट पर गिर पड़ीं। उन्हें अस्पताल ले जाने के पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा न्यायसंगत कार्रवाई न करने के कारण रामबेटी को सदमा लगा था। जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.