एनसीआरबी की फुल फॉर्म में फंसे फर्जी मजिस्ट्रेट साहब, आगरा पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा, जानिए पूरा मामला

UP Board Exam 2022 : एनसीआरबी की फुल फॉर्म में फंसे फर्जी मजिस्ट्रेट साहब, आगरा पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा, जानिए पूरा मामला

एनसीआरबी की फुल फॉर्म में फंसे फर्जी मजिस्ट्रेट साहब, आगरा पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा, जानिए पूरा मामला

Google Image | आरोपी गिरफ्तार

Agra News : यूपी बोर्ड में पेपर लीक का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि इसी बीच सोमवार को आगरा में इरादतनगर में कुर्राचित्तरपुर मार्ग स्थित माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज (कराही) में सोमवार सुबह 4 फर्जी मजिस्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान यूपी बोर्ड हाई स्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। अपने आपको मजिस्ट्रेट बता रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्र व्यवस्थापक की सूझबूझ से चारों अपने ही जाल में फंस गए।

क्या है पूरा मामला
सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा थी। यहां सुबह करीब साढ़े नौ बजे खुद को मजिस्ट्रेट बता रहे चार लोग पहुंचे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर फर्जी उड़नदस्ता पकड़ा गया। आरोपियों ने खुद को विशेष उड़नदस्ता बता कर स्ट्रांग रूम दिखाने का दबाव बना रहे थे। शक होने पर डीआईओएस और पुलिस को पूरी सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह सभी आगरा के ही रहने वाले हैं।

दिल्ली से आया है निर्देश
एक ने अपना परिचय मजिस्ट्रेट के रूप में दिया और कहा कि हमें नकल रोकने के लिए विशेष सचल दल दिल्ली से लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने शक होने पर आरोपियों से परिचय पत्र मांगा दिया। चारों नकली मजिस्ट्रेट घबरा गए और कर्मचारियों को धमकाने लग गए। केंद्र व्यवस्थापक ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार को जानकारी दी। कुछ देर बाद डीआईओएस केंद्र पर पहुंच गए। फिलहाल आरोपी पुलिस की कस्टडी में है।

ऐसे हुआ शक
घनश्याम दीक्षित ने बताया कि एक बिना नंबर की बोलेरो स्कूल में आकर रुकी। गाड़ी के पीछे जिला मजिस्ट्रेट भारत सरकार लिखा था। शीशे पर एनसीआरबी लिखा हुआ था। इन लोगों के साथ कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। गाड़ी से उतरते ही फर्जी मजिस्ट्रेट ने कहा कि कहा कि उनको दिल्ली से भेजा गया है। सेंटरों की जांच करने आए हैं। उन्हें स्ट्रांग रूम देखना है। जहां पेपर रखे रहते हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने कोट पहने युवक से एनसीआरबी की फुल फॉर्म पूछा गया। क्योंकि उनकी गाड़ी पर जिला मजिस्ट्रेट एनसीआरबी लिखा हुआ था। बोलेरो सवार एनसीआरबी की फुल फॉर्म नहीं बता सके। इससे शक और गहरा गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.