युवती का वीडियो बनाने पर भिड़े घराती-बाराती, जमकर हुआ बवाल, फिर... 

Deoria News : युवती का वीडियो बनाने पर भिड़े घराती-बाराती, जमकर हुआ बवाल, फिर... 

युवती का वीडियो बनाने पर भिड़े घराती-बाराती, जमकर हुआ बवाल, फिर... 

Google Photo | Symbolic

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले से एक दिलचस्प खबर आ रही है। यहां जयमाला के दौरान एक बाराती द्वारा युवती का वीडियो बनाने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। शादी वाले घर में भगदड़ मच गई। इसके बाद गांव के मनबढ़ युवकों ने बारात में आई दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में बाराती और घर की कुछ महिलाएं घायल हो गईं। बाराती दूल्हे के साथ वापस जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराया।

क्या है पूरा मामला
जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली टोला बगही में किशुन निषाद के घर उनकी बेटी की बारात बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के सूर्यकांत निषाद के घर से आई थी। द्वारपूजा सकुशल होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बारात में आया एक युवक युवती की वीडियो बनाने लगा। इसका विरोध गांव के युवाओं ने किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े।

पुलिस ने कराई शादी
मारपीट से दरवाजे पर भगदड़ मच गई। गांव के मनबढ़ युवकों ने बारातियों की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। विवाद के बाद बाराती बिना शादी किए दूल्हे के साथ वापस जाने लगे। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने के बाद वे शादी के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुईं। सुरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि बाराती और घरातियों में मारपीट हुई है। मारपीट के बाद बाराती दूल्हे समेत वापस घर जा रहे थे। गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर शादी कराया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.