परिजनों ने किया शादी से इंकार, प्रेमी युगल ने खत्म कर ली जीवन लीला

Mainpuri News : परिजनों ने किया शादी से इंकार, प्रेमी युगल ने खत्म कर ली जीवन लीला

परिजनों ने किया शादी से इंकार, प्रेमी युगल ने खत्म कर ली जीवन लीला

Google Image | Symbolic

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार को पाने के लिए परिजनों से काफी फरियाद की। शादी करने की बात कही, लेकिन परिजन प्यार के खिलाफ थे। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

क्या है पूरा मामला 
यूपी के मैनपुरी जनपद में एक प्रेमी युगल की लाशें फंदे पर लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। थाना घिरोर के गांव गड़ारा निवासी वीकेश और गांव की निवासी बनारसी के बीच लंबे अरसे से प्रेम संबंध थे। इन संंबंधों की गांव में काफी चर्चा थी। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार सुबह वीकेश और बनारसी का शव, वीकेश के घर में फंदे पर लटके मिले। दोनों के शव एक रस्सी के दोनों किनारों पर फंदे पर लटक रहे थे। वीकेश इस घर में अकेले सोते थे।

शादी के लिए नहीं माने परिजन तो दे दी जान
परिजन दूसरे घर में सोते थे। युवती अपने घर से वीकेश के घर कैसे पहुंची, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घटना को प्रेम संबंधों में असफल होने पर आत्महत्या बता रही है। एसओ घिरोर बीएस भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.