अंतिम अरदास कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे किसान, प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

Uttar Pradesh : अंतिम अरदास कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे किसान, प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

अंतिम अरदास कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे किसान, प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए 4 किसानों के लिए मंगलवार को अंतिम अरदास का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंच गई है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद हैं। इससे पहले प्रियंका के साथ में पीछे चल रही कुछ गाड़ियों को प्रशासन ने सीतापुर से जाने दिया, लेकिन बाकी गाड़ियों को और उसमें सवार कार्यकर्ताओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत भी हुई।

13 जिलों में पुलिस अलर्ट
शहीद किसानों की अंतिम अरदास में बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जिलों में 20 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अगुआई में पुलिस बल को तैनात किया है। ये किसानों की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने जिलों में कैंप करने के आदेश दिए गए हैं।
 
यूपी, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के शामिल हुए किसान
लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया गांव में बीते 3 अक्टूबर को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एसयूवी से कुचलकर मारे गए किसानों के अंतिम अरदास के लिए विभिन्न राज्यों के हज़ारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। सामूहिक अंतिम प्रार्थना में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के किसान भी शामिल हुए है। अंतिम प्रार्थना के लिए राकेश टिकैत सहित तमाम किसान नेता भी यहां मौजूद है। बता दें कि जिस स्थान पर हिंसा हुई थी उसके पास ही अंतिम अरदास का आयोजन किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.